Ghansyam Sharma / Fri, Jun 25, 2021 / Post views : 150
नारायणपुर, 25 जून 2021
जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीयी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् पंजीकृत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के रोजगारमूलक कार्य स्वीकृत किये गये है। नारायणपुर विकासखंड में ग्राम पंचायत बड़ेजम्हरी के आश्रित गांव कोचवाही में मिट्टी मुरूम सड़क के कार्य स्वीकृत किये गये है। जिसके मुख्य मार्ग से धान संग्रहण केन्द्र तथा 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 11 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। उक्त कार्यं को योजना के प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत नारायणपुर को दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन