Ghansyam Sharma / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 184
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचलों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम चुरेगांव में शिविर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक आने से बचाना है और सभी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।
शिविर में कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 4 ट्रायसायकल एवं 1 बैसाखी वितरित की गई। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत हुई। 13 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र, 11 श्रम कार्ड, 14 राशन कार्ड वितरित किए गए। राजस्व विभाग ने 15 किसान किताब, कृषि विभाग ने 10 हितग्राहियों को रागी बीज, उद्यान विभाग ने 3 वर्मी बेड दिए। वन विभाग द्वारा बीमा योजना के तहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए और 200 पौधे वितरित किए गए।
इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक पेय ‘मड़िया पेज’ की व्यवस्था की, जिसका कलेक्टर ने स्वाद लिया और सराहना की।
शिविर में जिला व प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन