Ghansyam Sharma / Sat, Jul 17, 2021 / Post views : 169
भिलाई। देर से ही सही, कुछ तो सफलता पुलिस को गोलीकांड मामले में हाथ लगी है. पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक नाबालिग जो मुकुल सोना और मुकेश पंचर का सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल और ऑपरेट कर रहा था. इसके अलावा दोनों आरोपियों को फरारी के टाइम शरण भी दी थी. पुलिस ने सभी को भिलाई के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है.
मुकुल सोना के गैंग के एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. यह सभी मुकुल के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करते थे. और गोलीकांड के बाद मुकुल सोना, मुकेश पंचर और देवेन्द्र को फरारी काटने के लिए शरण भी दिया था. इन चारों आरोपी में से मुख्य मास्टर माइंड 17 साल का नाबालिग लड़का है, जो सोशल मीडिया को सिस्टमेटिक तरीके से ऑपरेट किया करता था.
एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि प्रखर चंद्राकर (21) को रुआबाधा सेक्टर से गिरफ्तार किया गया है, और पुलकित चंद्राकर (22), संजय जोशी(30) को मरोदा और पोटिया से गिरफ्तार किया गया है. यह सभी गोलीकांड के आरोपियों को साथ देने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल किया करते थे. साथ ही आरोपियों को शरण भी दी थी. यह सभी मुकुल सोना के लिए गैंग की तौर पर काम किया करते थे. इनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन