Ghansyam Sharma / Fri, Dec 3, 2021 / Post views : 146
कोंडागांव। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2021 के लिए जारी समय अनुसूची अनुसार नाम निर्देशन प्राप्त करने के अंतिम दिन नगर के भेलवापदर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बसंती ठाकुर ने समर्थकों के भारी हुजूम और बाजे गाजे के साथ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रैली की शक्ल मे कलेक्टोरेट पहुंच रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया । कोविड-19 महामारी के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाईन एवं निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया का पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया जहा पांच लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी ।
भाजपा ने स्थानीय मतदाताओं और दावेदारों से फीडबैक लेने के बाद सर्वमान्य महिला प्रत्याशी बसंती ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया जहां पदाधिकारियों द्वारा विगत दिनों आयोजित की गई बैठक में चुनाव जीतनें का मत्र देतें हुए दावेदारों को एकता और पार्टी अनुशासन का पाठ पढ़ाया । जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि निस्संदेह वार्डवासियों मे उनके प्रत्याशी की साफ व मिलनसार छवि एवं महिला मोर्चा की पुरानी कार्यकर्ता होने से भाजपा उम्मीदवार के लिए बेहतर स्थिति निर्मित करती है ।
नामांकन दाखिल करने के दौरान मनोज जैन, ओम प्रकाश टावरी, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, चंदन साहू, संजय मोदी, हेम कुंवर पटेल, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, जसकेतु उसेंडी, रौनक दीवान, प्रतोष त्रिपाठी, शानिओल भंसाली, कमलेश मोदी, भरत जैन, इना श्रीवास्तव, जय हिंद ठाकुर, निखिल बिस्वास, कुलवंत चहल, शकुंतला सागर, छोटू सलाम, प्रदीप साहू, बंटी नाग, सोनमणि पोयाम,अश्विनी पांडे, प्रवीण जैन,गामा जयसवाल, पोल्टु चौधरी, रौनक पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन