Ghansyam Sharma / Sun, Jun 20, 2021 / Post views : 152
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो सकता है. विधानसभा का यह सत्र 5 दिनों तक चल सकता है. फिलहाल इस संबंध में सचिवालय की ओर कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसको लेकर अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है.
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते बजट सत्र को 12 दिन पहले ही स्थगित करना पड़ा था. अभी प्रदेश संक्रमण कमजोर स्थिति में है, जिसको देखते हुए विधानसभा का मानसून सत्र बुलानी की तैयारी चल रही है. मानसून सत्र में कोविड गाइडलान का पूर्णत: पालन कराया जाएगा.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन