Ghansyam Sharma / Sat, Jul 3, 2021 / Post views : 188
रायपुर। राजधानी रायपुर के भारत माता चौक में तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में देवभोग दुग्ध से भरी बोलेरो पिकअप वाहन पलट गई है. पिकअप वाहन पलटने ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मालवाहन बोलेरों पिकअप देवभोग दुग्ध को लोड कर तेलीबंधा की ओर से आ रही थी. तभी शंकर नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन CG 04 LX 8661 सामने आ गई और वाहन से दुर्घटना होने से बचाने के चलते पिकअप वाहन पलट गई. और हादसा में वाहन चालक वासु की मौके पर ही मौत हो गई.

इस पूरी घटना के 1 घँटे बाद मौके पर पहुँची सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह 6 बजे के आस-पास की है. राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को भी दी थी. लेकिन वीवीआईपी इलाका होने के बावजूद पुलिस 1 घँटे बाद पहुँची. आस-पास के कुछ लोगों ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को उठाया है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन