रायपुर। राजधानी रायपुर के एक ट्रैवल कारोबारी के साथ अमानत में खयानत का मामला पुलिस में पहुंचा है। शादी समारोह में जाने के लिए कार किराये पर लेकर गया शख्स जब 13 दिनों के बाद भी वापस नहीं लौटा तो कारोबारी ने कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत पर पुलिस ने किराए पर कार ले जाने वाले मप्र के जबलपुर निवासी संदीप खंडेवाल के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि टैगौरनगर निवासी श्रेयांश गोलछा (31) की नलघर चौक पर वीगो कार रेन्टल नाम से किराये पर कार देने का ऑफिस है। नौ मई को जबलपुर निवासी संदीप खंडेवाल शादी समारोह में जाने के लिए एक हफ्ते के लिए अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 04 एमयू 1751 को किराए पर ले गया था। आईडी के तौर पर उसने अपना लाइसेंस और एडवांस के 20 हजार रुपये जमा किए थे।
जब दस दिन बाद भी वह लेकर वापस नहीं लौटा, तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन वह बंद बता रहा था। तब कार की तलाश में दफ्तर के कर्मचारी रोमांशु को नागपुर एवं जबलपुर भेजकर पतासाजी कराई गई, लेकिन कार और संदीप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन