Thu, 09 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: 100 करोड़ का हवाला लेनदेन पकड़ा:50-50 लाख रुपए के बंडल पर गद्दा बिछाकर सोता था रायपुर का हवाला कारोबारी, 6 करोड़ कैश जब्त, स्टील-सरिया व्यापारी राडार पर

Ghansyam Sharma / Thu, Jun 24, 2021 / Post views : 124

Share:

रायपुर में हवाला कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारकर आयकर विभाग टीम ने 6 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि टीम को यह कैश बिस्तर के नीचे 50-50 लाख के बंडल में मिला। इनके ऊपर गद्दा बिछाकर रखा गया था। रुपए विदेश भेजे जाने थे। यह बात भी सामने आ रही है कि हवाला का धंधा ऑपरेट करने वाला शख्स इन्हीं पर सोता था।

टीम को शक है कि अब भी इस शातिर हवाला एक्सपर्ट ने 100 करोड़ रुपए छुपा रखे हैं। हालांकि इस तथ्य की अफसर जांच कर रहे हैं। आयकर विभाग के अफसर बीते दो-तीन दिनों से स्टील व सरिया कारोबारियों और उनके फंड मैनेजरों के ठिकानों पर दबिश दे रहे थे। इस पूरे मामले की जांच अब भी जारी है।

ऐसे हुआ खुलासा
आयकर विभाग ने कुछ दिन पहले बंगाल में कोलकाता समेत कुछ जगह स्टील और संगमरमर कारोबारियों के यहां छापे मारे थे। वहां ओड़िशा का कनेक्शन निकला था। ओड़िशा में छापेमारी के दौरान रायपुर और रायगढ़ का कनेक्शन निकल आया। आयकर विभाग की टीम तीन दिन पहले ही रायपुर पहुंच गई थी और रेकी में लगी थी। सोमवार की शाम आयकर टीमों ने पुलिस के चार दर्जन सशस्त्र जवानों के साथ देवेंद्र नगर, गायत्री नगर, वीआईपी स्टेट, अवंति विहार आदि में स्टील कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे। मंगलवार की रात देवेंद्र नगर के कर्सन टावर स्थित एक कंपनी के दफ्तर में भी जांच की गई। यहां रायगढ़ के सृष्टि स्टील्स के लिए फंड मैनेजर की तरह काम करने वाला बिहार का विकास कुमार झा मिला।

विकास की पत्नी नेहा भी इस काम में उसका साथ देती है। वो गायत्री नगर में रहती है। आयकर टीम को खबर मिली थी कि विकास के ठिकानों में 45-48 करोड़ रुपए मनी लांड्रिंग के लिए रखे गए हैं। इसके बाद घेराबंदी की गई, लेकिन आयकर अमले के हाथ 6 करोड़ रुपए ही लगे। विकास के ऑफिस से 1 करोड़ और घर से 5 करोड़ रुपए मिले हैं। नेहा ने यह रकम बिस्तर के नीचे 50-50 लाख के बंडल बनाकर रखी थी। उसने यह नहीं बताया कि पैसे किसके हैं, केवल यह कहा कि वह पति के कहने पर पेमेंट करती थी। इस कैश के अलावा विभाग ने मनी लांड्रिंग और बोगस कंपनियों के दस्तावेज, फर्जी बिल, लैपटाप, कंप्यूटर, मोबाइल वगैरह जब्त किए हैं। इस मामले की हवाला कारोबार के नजरिए से भी आयकर विभाग जांच कर रहा है।

270 करोड़ रुपए कैश मिला जिसका कोई हिसाब ही नहीं

आयकर सूत्रों के अनुसार रायपुर में जब्त करोड़ों रुपयों का कोई हिसाब-किताब नहीं है। फर्मों के संचालकों के मोबाइल भी जब्त किए गए। दो दिनों तक न उन्हें आउट गोइंग न इनकमिंग काल अटेंड नहीं करने दिए। संचालकों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने का दावा किया गया है। आयकर अफसरों के मुताबिक इससे जुड़े कोलकाता के छापों में पहले ही 170 करोड़ रुपए की ब्लैकमनी पकड़ी जा चुकी है। वहीं हुई जांच में अफसरों को इन कंपनियों के तार ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक जुड़े होने की जानकारी मिली थी। सबसे पहले ओडिशा के राजगांगपुर में छापे पड़े थे, जहां लगभग 100 करोड़ रुपए कैश मिलने की सूचना है। वहीं से रायपुर में काफी कैश का इनपुट भी मिला था। प्रारंभिक जांच में प्रमाणों की पुष्टि होने के बाद कल सरिए के नामी कारोबारी के पांच ठिकानों को घेरा गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement