Ghansyam Sharma / Wed, Jun 30, 2021 / Post views : 152
कोरबा. जिले में पुलिस कर्मियों के खुदकुशी (Suicided) करने का आज एक सप्ताह के अंदर दूसरा मामला सामने आया है.
चंद दिनों पहले ही पुलिस अधीक्षक के बंगले में पदस्थ एल गोविंदा राव ने अपने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के घर पर फांसी लगा कर खुदकुशी (Suicided) कर ली थी. आज फिर से पुलिस लाइन में पदस्थ विजेंद्र रात्रे नाम के आरक्षक ने अपने घर पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली.
इसकी सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार शव को पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विजेंद्र रात्रे शंकर नगर बस्ती में किराए के मकान पर रहता था घटना दौरान घर पर अकेले था उसी पत्नी मायके गयी हुई थी. फिलहाल आरक्षक ने सुसाइड किन परिस्थितियों में और किस कारण किया है इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लग गई है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन