Ghansyam Sharma / Mon, Nov 29, 2021 / Post views : 162
मनरेगा अंतर्गत रुके मजदूरी भुगतान हेतु गरांजी में लगेगा शिविर
नारायणपुर । कलेक्टोरेट में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर को अवगत कराते हुए उन्हें आवेदन दिया। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर नियमानुसार निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में पुरूपकुमार देवांगन ने आवागमन हेतु मार्ग प्रदत्त करने, ग्राम पंचायत एड़का के किसान मंगउराम कावड़े, ग्राम पंचायत दुग्गा बेंगाल के किसान राजूराम उसेण्डी ने खेत में फैंसिंग कार्य कराने एवं ग्राम पंचायत गरांजी के ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत् लंबित मजदूरी भुगतान हेतु आवेदन दिया।
कलेक्टर श्री साहू ने इनके निराकरण के लिए गरांजी में विशेष शिविर आयोजित कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। बता दें कि कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू जिलेवासियों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे से अपने कार्योलय में जनदर्शन आयोजित करते हैं। जिनमें जिलेवासियों की समस्याओं हेतु आवेदन समक्ष में लेते हैं। आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए तत्काल संबंधित विभाग को आवेदन अग्रेषित करते हैं। जिलेवासी अपनी समस्याओं से जनदर्शन के दिन उपस्थित होकर सीधे कलेक्टर महोदय को अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन