Ghansyam Sharma / Sat, May 22, 2021 / Post views : 147
नारायणपुर। जिले के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज नारायणपुर विकासखंड के ग्राम कनेरा में फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का निरिक्षण
किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पोषण लाल चंद्राकर भी थे। अधिकारियों ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का अवलोकन किया और तैयार किये गये नक्शों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र को आबंटित की गयी भूमि का भी अवलोकन किया। इस मौके पर तहसीलदार नारायणपुर सुनील सोनपिपरे, उद्योग एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन