Ghansyam Sharma / Fri, Jun 4, 2021 / Post views : 201
जगदलपुर। धरमपुरा स्थित कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले कांग्रेस पार्षद विक्रम सिंह डांगी के खिलाफ जगदलपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है.
कांग्रेस पार्षद विक्रम सिंह डांगी का कोविड सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर के साथ गाली-गलौच का वीडियो गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पार्षद डांगी ने पहले तो अपने वार्ड के कोरोना मरीजों को सेंटर में लाने पर आपत्ति जताई, इसके बाद सेंटर में मरीजों के साथ कुछ लड़के छेड़खानी करने का आरोप लगाने लगा.
इस बात की जानकारी लेकर डॉक्टर ने जांच करने की बात कही तो अचानक पार्षद भड़क गए और डॉक्टर से गाली-गलौच करते हुए कहने लगे कि सरकार हमारी है, और मैं सभापति हूं. इस घटनाक्रम के बाद डॉ. योगेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर विक्रम सिंह डांगी के अलावा तीन अन्य के खिलाफ धारा 186, 294, 34, 353 और 506 भादंस के तहत एफआईआर दर्ज किया है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन