Ghansyam Sharma / Fri, Jun 11, 2021 / Post views : 168
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिले के समस्त डीजल/पेट्रोल पंप के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा इन 07 सालों में जिस प्रकार से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है उससे आज देश के गरीब, निम्न तथा मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो गया केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने महंगाई बढऩे के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन