Ghansyam Sharma / Fri, Jun 25, 2021 / Post views : 156
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल का दो वर्ष 29 जून को पूरा हो रहा है. इस अवसर पर सेवा समर्पण के ईमानदार प्रयास के दो वर्ष के तहत कांग्रेस प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी.
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा. नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहरी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में श्रमदान किया जाएगा.
प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदेश के समस्त जिलों में नवीन-निर्माणाधीन राजीव भवन में श्रमदान किया जाएगा. प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालयों में पौधा वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश एनएसयूआई की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच कांग्रेस के इतिहास और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान पर परिचर्चा कराई जाएगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन