Ghansyam Sharma / Fri, May 21, 2021 / Post views : 158
कोंडागांव। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम के आतिथ्य में कांग्रेस भवन कोंडागांव में आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा कम्यूटर क्रांति के जनक भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के 30 वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कोरोनाकाल के नियमों को मानते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों की उपस्थिति में मनाई गई,विधायक मोहन मरकाम ने राजीव गांधी जी के कार्यकाल को याद करते उनकी उपलब्धियों को गिनाया तत्पश्चात बस्टैण्ड, जगदलपुर नाका,एवं स्थानीय बैंकों में थाना कोतवाली कोंडागॉव एवं ट्रैफिक ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों एवम मौजूद जनों को मास्क ,सेनेटाइजर ,लस्सी,छाछ जैसे शीतल पेय पदार्थ बांटे गए नगरपालिका परिषद कोंडागांव पहुंच प्रथमपंक्ति कोरोना वारियर्स सफाई कर्मचारीयों को शॉल श्रीफल एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ठीक उसके बाद जिला अस्पताल कोंडागांव पहुंच स्वास्थ्य कर्मचारियों को छाछ लस्सी जैसे शीतल पेय पदार्थ प्रदान किया गया सम्पूर्ण कार्यक्रम में प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबति मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन,शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नंदू दीवान,सुब्रत राय,शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन,सह मीडिया प्रभारी सर्वेश सेठिया,कार्तिक पोयाम, राजा पांडे के साथ पार्षदगण,एल्डरमैन सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन