Ghansyam Sharma / Thu, Jun 17, 2021 / Post views : 144
कोंडागांव। एआईसीसी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देश पर देश मे लगातार बढ़ती मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ क्रमिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज सम्पूर्ण प्रदेश में जिला व ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में मोदी के पुरानी भाषणों को आमजन के बीच ऑटो में माइक बांधकर पहुंचाने का कार्यक्रम है ताकि प्रदेश की जनता भी जाने की भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष व विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम के आतिथ्य में कोंडागांव जिला कांग्रेस के नेतृत्व में मोदी जी का फोटो लगी मंहगाई डायन मारे जात है जैसे स्लोगन के फ्लैक्स से सजी ऑटो के काफिले में स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेसजन सवार होकर पूरे शहर में निकले फिर अलग अलग ऑटो को अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया गया व शहर में भी दिन भर अलग अलग मोहल्लों में ऑटो घूमती नजर आई ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा भाजपा जब विपक्ष में होती है तो महंगाई डायन होती है और वही मंहगाई सत्ता में आते ही प्रेमिका बन जाती है मोदी जी केंद्र में सरकार बनाने से पहले बड़ी बड़ी लच्छेदार भाषण देते थे मंहगाई को मुद्दे बनाकर आज मंहगाई नजर नही आ रही आम जनता की जेब मे डाका डाला जा रहा है पेट्रोल डीजल रसोईगैस खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं आमजन का जीना दूभर हो गया है एक परिवार चलाने वाला ही इस दर्द को समझ सकता है महंगाई आज हर क्षेत्र में सर चढ़ कर बोल रहा है खाद बीज से लेकर कृषि सामग्रीयों के रेट हो या अन्य कोई सामान सभी के दरों में दिन प्रतिदिन दुगुनी चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है और मोदी जी व केंद्र सरकार का मंहगाई कम करने की ओर कोई ठोस कदम नजर नही आ रही है। कांग्रेस आमजन को मंहगाई के मार झेलते नही देख सकती आगामी समय मे भी आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगी जिसमे दिनांक 18 जून दिन शुक्रवार को सम्पूर्ण प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर नेशनल स्टेट हाइवे रोक सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान,विधायक प्रतिनिधि द्वय शिशिर श्रीवास्तव, बुधराम नेताम,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो,जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रीतेश पटेल,सकुर खान,सुब्रत राय,विकल माने, जीतू गुप्ता,हीरा दीवान,गुनमति नायक,पार्षद शांति पांडे,ललिता नेताम,चंचला विश्वास,आरती नेताम,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दीवान,उपाध्यक्ष अंकेश जैन,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव,सर्वेश सेठिया,विकास कुंवर,चुन्नू,गोलू पटेल सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन