Ghansyam Sharma / Wed, Jun 2, 2021 / Post views : 182
बीजापुर । बीजापुर मुख्यालय के तहसील पारा जनपद स्कूल के पीछे पेड़ में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक आरक्षक रंजीत अपने परिवार के साथ तहसील पारा निवासी है। बीजापुर पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक रंजीत ड्युटी करने के बाद घर पहूचा, नशे में होने पर पत्नि से विवाद हुआ इसके बाद में रात्रि गर्मी का बहाना बनाकर घर से बाहर निकला। काफी देर तक घर न आने पर पत्नि खोज खबर करने लगी पति के नही मिलने पर परेशान पत्नि वापस घर लौट आई। सुबह पड़ोसी ने आरक्षक को पेड़ पर लटकते देख घर वालों को सूचना दी। घर वाले आकर देखने पर वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मृत अवस्था में पाया गया। तत्काल बीजापुर कोतवाली में सूचना दी गई। पुलिस मामले पर घर वालों से पुछताछ कर रही है। मृतक रंजीत झव मूलत-पनारा पारा बालोद का रहने वाला है। मृतक आरक्षक की पत्नि के अलावा दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन