Ghansyam Sharma / Thu, Jul 29, 2021 / Post views : 158
उत्तर बस्तर कांकेर 29 जुलाई 2021
कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला कार्यालय कांकेर के कक्ष क्रमांक-22 को नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिनका दूरभाष क्रमांक 07868-241249, 07868-241550 है, इसके अलावा मोबाईल नंबर 091713-76345 तथा 076479-70445 में 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष में कोविड से संबंधित प्राप्त सूचनाओं का संकलन कर प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार के संज्ञान में लाया जाएगा, जिनके द्वारा सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही किया जाकर निराकरण किया जाएगा, उनका मोबाईल नंबर 74152-37266 है। उक्त नियंत्रण कक्ष में बाढ़ आपदा से संबंधित जानकारी भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन