Ghansyam Sharma / Thu, May 20, 2021 / Post views : 149
कोंडागांव। बुधवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विडियों कॉन्फेसिंग के माध्यम से जिले के समस्त स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 टेस्टींग एवं रिर्पोटिंग के संबंध में बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी विकासखण्डों में विकासखण्ड मुख्यालयों में कोविड-19 सैम्पल जांच को आम नागरिकों की सुविधा के लिए 24×7 चालू रखने एवं इसके लिए सभी कर्मचारियों की 03 पालियों में ड्युटी रोस्टर बनाने के लिए कहा तथा सभी विकासखण्डों में व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से पॉजिटीव मरीजों का विवरण मंगवा कर आईसीएमआर पोर्टल अनुसार धनात्मक मरीजों के साथ-साथ नेगेटीव आये व्यक्तियों की भी प्रविष्टि उसी दिन पूरा किया जाना है। इसके अलावा जिले में कोविड सैम्पल टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाने पर बल देते हुए कलेक्टर ने सभी विकास खंडों में 10 टीमें एवं जिला मुख्यालय में 15 टीमों को कोविड जांच हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कोविड जांच कराने वाले सभी व्यक्तियों की को-मोर्बिड स्थितियों जैसे मधुमेह, बीपी, हायपर टेंसन, कैंसर, हृदय रोग, अस्थमा, लिवर रोग एवं अन्य रोग के संबंध में व्यक्ति से जानकारी लिया जाना अब अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने धनात्मक कोविड-19 मरीजों की तुरन्त कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए प्रायमरी कॉन्टेक्ट का रैपिड एन्टीजन टेस्ट उसी दिन किया जाएगा। अभी सैम्पल क्लेक्शनो की जानकारी प्रतिदिन तीन चरणों जमा की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण दोपहर 12 बजे, द्वितीय चरण 03.00 बजे एवं तृतीय चरण 05.00 बजे भेजा जाएगा। प्रतिदिन शाम 05.00 बजे तक सैम्पल कलेक्शन रिपोर्ट एवं पॉजिटिव लोगों की जानकारी कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। पहुंचविहीन, दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कोविड जांच दलों को प्रातः जल्दी जांच केंद्रों में भेजा जाएगा ताकि शाम 04.00 बजे तक रिपोर्ट तैयार की जा सके। इसके लिए सभी दलों को हाई स्पीड इन्टरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन