Ghansyam Sharma / Sun, Sep 26, 2021 / Post views : 169
कोंडागांव । संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितम्बर 2021 को आयोजित भारत बंद के आव्हान का समर्थन सीपीआई एवं आनुसांगिक संगठन जिला कोंडागांव द्वारा करते हुए जिले के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों से विनम्र अपील किया गया है कि एक दिवसीय बंद के समर्थन में सभी व्यवसायी अपनी-अपनी प्रतिष्ठानों/दुकानों को बंद रखें। सीपीआई एवं आनुसांगिक संगठन जिला कोंडागांव की ओर से सीपीआई जिला सचिव तिलक पाण्ड़े ने बताया कि बंद के सम्बन्ध में समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों हेतु विधिवत पत्र जारी कर लेख किया गया है कि विगत लगभग एक साल पूर्व से संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा, केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के निरसन (रद्द) किए जाने की मांग को लेकर निरन्तर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है और धरना प्रदर्शन के दौरान अब तक कई किसानों की मौतें भी हो चुकी है, लेकिन इन सबके बावजूद केंद्र सरकार, लगातार किसानों की मांग को नजरअंदाज कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितम्बर को भारत बंद किए जाने का आव्हान किया गया है और कोंडागांव जिले में सीपीआई एवं उसकी आनुसांगिक संगठनों के द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आव्हान का समर्थन किया जा रहा है।

उक्त क्रम में ही सीपीआई एवं उसकी आनुसांगिक संगठनों के द्वारा कोंडागांव जिले के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों से विनम्रतापूर्वक अपील करती है कि यदि आप सभी अपने जीवन के लिए किसानों की अहमियत को मानते हैं और आप सभी के दिलों में किसानों/अन्नदाताओं के लिए थोड़ी बहुत भी सम्मान है, तो कृपया 27 सितम्बर 2021 दिन सोमवार को एक दिन के लिए अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखकर संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किए गए भारत बंद के आव्हान को सफल करने में अपना बहुमूल्य योगदान देने का कष्ट आवश्यक करें। बंद के दौरान होने वाले कष्ट/परेशानियों के लिए खेद जताया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन