Ghansyam Sharma / Mon, Jun 28, 2021 / Post views : 167
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास और पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने कबीरधाम प्रवास पर रहे. जहां उन्होंने जिले के आदिवासी और विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहूल ग्राम शंभूपीपर को निस्तार और सामुदायिक उपयोग के लिए 153 हेक्टेयर का सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किया. ग्राम पंचायत शम्भूपीपर के सरपंच देवकी सोन सिंह मरकाम को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र का प्रदान किया गया. सामुदायिक वन अधिकार का हक मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रति आभार व्यक्त किया.
वनमंत्री अकबर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वन अधिकारों के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा. उन्होंने कहा कि वनांचल और जंगलों के बीच रहने वाले राज्य के प्रत्येक परिवारों को विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में विशेष पहल और प्रयास किया जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ लघुवनोपज के संग्रहण में देश में पहले स्थान पर अपनी पहचान बना लिया है.
वनांचल और जंगलों में बीच रहकर वनोजप संग्रहण करने वाले परिवारों को विकास के मुख्यधारा में लाते हुए उन्हे स्वालंबन और आत्मनिर्भर भी बनया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में वनोपज संग्राहक परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक फैसले लिए गए.
पहले छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपज संघ द्वारा सात लघु वनोपजों का ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया किया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 38 वनोपजों और संघ द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत 14 वनांपजों इस तरह कुल 52 वनोपजों का क्रय स्व सहायता समूहों के द्वारा किस जा रहा है. राज्य में महुआ का समर्थन मूल्य को 17 रूपए से बढ़ाकर 30 रूपए प्रति किलो निर्धारित किया गया है. इससे राज्य के लाखों वनोपज का संग्रहण करने वाले परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है.
इस अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, डीएफओ दिलराज प्रभाकर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, कलीम खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद प्रमोद लुनिया, सुनील साहू, निज सहायक कीर्तन शुक्ला, प्रशांत परिहार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन