Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त |

: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा- सरकार के ढाई साल पूरे, सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना होगा भूपेश जी…

Ghansyam Sharma / Sat, Jun 12, 2021 / Post views : 154

Share:

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने में चंद रोज बाकी है, लेकिन भाजपा ने अभी से सरकार पर हमला तेज कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि ढाई साल पूरे होने पर सवाल तो पूछे जाएंगे ही. और इन सवालों का जवाब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देना होगा.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ अब राज्य में सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. भाजपा ने आज प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की है. भाजपा 17 जून तक महाभियान चलाएगी. मंडल स्तर पर हम जाएंगे. राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाएंगे. ढाई साल तक रोज पूछे जाएंगे.

उन्होंने खेतों में वृक्षारोपण योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि धान को छोड़कर बबूल की खेती करेंगे. यह कैसी योजना है. क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने खेतों में धान की जगह बबूल की खेती करेंगे. शराबबंदी का वादा सरकार भूल गई. ये शराब का प्रभाव है कि महासमुंद में 6 लोगों की जान गई.

रमन सिंह ने कहा कि वन नेशन, वन राशन योजना को भूपेश सरकार ने लागू नहीं किया. केंद्र की योजना को सरकार लागू नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बताएं कि क्यों योजना लागू नहीं कर रहे हैं. 30 महीने में 36 हजार से अधिक कर्जा ले लिए. 5 साल में राज्य सरकार के ऊपर 1 लाख से अधिक का कर्जा हो जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार को प्रदेश के इतिहास की सबसे विफल सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय नारा दिया था ‘वक्त है बदलाव का’, अब जनता कह रही है ‘वक्त है पछ्ताव का’, विकास के काम से सरकार कोसों दूर है. जनता कांग्रेस के वादे के बारे में पूछ रही है. 36 वादों का क्या हुआ? सरकार हर मोर्चे पर फेल है, सहकारी बैंक को छोड़ किसका कर्जा माफ किया. 2500 रुपये किसानों को नहीं मिला. न्याय योजना से 450 करोड़ किसानों के काट लिए गए.

उन्होंने कार्यकाल आधा, सरकार भूल गई वादा कहते हुए शिक्षकों की रुकी नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में 14 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हुई थी. वह अब तक पूरी ये सरकार नहीं कर पाई.

डॉ. सिंह ने कहा कि पीएससी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया. पीएससी का चेयरमैन उसे बना दिया गया जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के 10 आरोप हैं. कन्या विवाह योजना में भी भ्रष्टाचार, रेडी टू इट में भी भ्रष्टाचार, आयुष्मान योजना-स्मार्ट कार्ड योजना बंद कर दिया. पीएम आवास योजना राज्य में चौपट हो गई है. गरीबों के 4 लाख आवास लौटा दिया. 1 लाख आवास बनकर तैयार हैं, लेकिन तीसरी किश्त राज्य सरकार जारी नहीं कर रही है. राज्य सरकार नीति आयोग के सभी आंकड़ों में फिसड्डी साबित हुई है.

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement