Ghansyam Sharma / Sun, Jun 13, 2021 / Post views : 163
रायपुर। नवगठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम गिरवर की महिला संतोषी बाई राठौर ने आज वर्चुयल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि गोबर बेचने से उन्हें एक लाख रुपए की आमदनी हुई है. उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और खेती किसानी में उपयोग किया है.
संतोषी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस राशि में से 50 हजार रुपये का कर्ज भी पटाया है. मुख्यमंत्री बघेल ने संतोषी बाई राठौर को कर्ज मुक्त होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन