Thu, 09 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: एपीएल कार्डधारियों के कार्ड से सबसे ज्यादा डाका

Ghansyam Sharma / Tue, Jun 22, 2021 / Post views : 115

Share:

रायपुर। कोरोना काल में राशन नहीं उठाने वाले लोगों के राशन का गोलमाल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एपीएल राशनकार्डधारियों के कार्ड से सबसे अधिक हेराफेरी हुई है। राशन दुकानदारों ने जनप्रतिनिधि, डाक्टर, इंजीनियर, बड़े व्यापारी और पुलिस वालों के नाम पर राशन उठा लिए हैं।

अकेले एक ही वार्ड में रिद्धि सिद्धि प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार दुकान क्रमांक 441001160 से ज्यादातर लोगों के राशन के साथ हेराफेरी हुई है। शिकायत मिली है कि इलाके में 1,500 से अधिक एपीएल राशनकार्डधारियों के राशन कार्ड से राशन चोरी हुआ है।

बता दें कि यह फर्जी आहरण उच्च मध्यमवर्गीय परिवार के राशन कार्ड से अधिक किया गया, जिन्होंने सिर्फ पहचान पत्र के लिए कार्ड बनवाया और राशन उठाने नहीं जाते हैं। जैसे डाक्टर, इंजीनियर, बड़े व्यापारी, पुलिस आदि। रायपुर निगम के 70 वार्डों में से कई वार्ड में दो या दो से अधिक राशन दुकानें हैं।

केस 01

पार्षद के कार्ड से भी चार महीने का राशन चोरी

राजधानी के पं. माधवराव सप्रे वार्ड के पार्षद वीरेंद्र देवांगन के राशन कार्ड क्रमांक 223871922204 से भी चार महीने का राशन उठ गया है। उनके पास एपीएल कार्ड है। उनके परिवार में चार सदस्य हैं और प्रति माह 35 किलो चावल प्रति 10 रुपये के हिसाब से मिलने का प्रविधान है। पार्षद ने बताया कि उन्होंने कोई राशन उठाया ही नहीं और उनके नाम से राशन उठा लिया।

केस 02

एक महीने पहले ही मौत और जारी किया चावल

शिवम विहार रायपुर के निवासी दौलत सिंह ठाकुर की मौत पांच अप्रैल 2021 को कोविड से हो चुकी है और उनके नाम से 24 अप्रैल 2021 को उनके राशन कार्ड क्रमांक 223876867126 से फर्जी आहरण कर लिया गया। यह राशन रिद्धि सिद्धि प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार से निकाला गया है। इसी तरह सत्यम विहार के सूर्यकांत देवांगन की 13 मार्च, 2021 को मौत हो गई और 27 मार्च को इनके नाम से राशन निकाला गया है। इसी तरह अन्य मृतकों के नाम से भी राशन निकाला गया है।

केस 03

भौतिक सत्यापन की उठी मांग

रायपुरा निवासी मीरा देवांगन के एपीएल राशन कार्ड क्रमांक 223874743516 से पांच महीने का राशन गायब है। उनका कहना है कि कोरोना काल में वे राशन लेने नहीं गए थे और आनलाइन जब अपनी रिपोर्ट देखी तो चौंक गईं। उनका कहना है कि यह राशन कार्ड के साथ बड़ी हेराफेरी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थानीय पार्षद ने राशन कार्ड के भौतिक सत्यापन के लिए कलेक्टर से आवेदन भी किया है।

केस 04

आठ महीने से नहीं लिया राशन, खा गया कोटेदार

राजधानी के डीडी नगर स्थित दुकान क्रमांक 441001035 से राशनकार्डधारी क्रमांक 223877009696 ने केवल एक बार राशन निकाला है, लेकिन उनके कार्ड से चार बार राशन निकलना आनलाइन दिखाया जा रहा है। उनके परिवार से किसी ने राशन नहीं उठाया है। बिना अंगूठा का छाप और हस्ताक्षर के ही राशन निकालने से परिवार के लोग हतप्रभ रह गए।

आप भी जांचें अपना कार्ड, हमें करें शिकायत

आपके पास भी राशन कार्ड है और आपने पिछले एक साल से राशन का आहरण नहीं किया है तो आप खाद्य विभाग की वेबसाइट में जाकर कोर पीडीएस का आप्शन ओपन करें। नया पेज ओपन होने पर राइट साइट में लाभांवित संबंधित रिपोर्ट को क्लिक करें। फिर एक और नया पेज ओपन होगा। यहां आपको लाभांवित हेतु मिनी स्टेटमेंट में क्लिक करना होगा। इसके बाद प्रदर्शित होने वाले अगले पेज में आपको अपने 12 अंकों के राशनकार्ड का नंबर लिखकर रिपोर्ट में क्लिक करना है। इसके बाद आपके राशन कार्ड से आहरण किए गए राशन की डिटेल स्क्रीन पर नजर आएगी। अगर आपके राशन कार्ड से भी फर्जी आहरण हुआ है तो आप कलेक्टर, खाद्य विभाग और नईदुनिया को 90000000000 में शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement