Ghansyam Sharma / Sun, Jun 13, 2021 / Post views : 149
रायपुर। महापौर एजाज ढेबर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में देर रात तक खुलने वाली दुकानों और गुमटियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भाजपा अजजा मोर्चा ने उनके निवास के सामने सब्जी बाजार लगाकर अनोखा धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कोराना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती रही.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन होने के बाद भी महापौर के निर्वाचन क्षेत्र में दुकान और गुमटियां देर रात तक खुली रहती है, क्योंकि इन दुकानदारों और गुमटी संचालकों को महापौर का संरक्षण प्राप्त है.
सब्जी बाजार लगाकर महापौर के शासकीय निवास के सामने किए गए विरोध-प्रदर्शन के दौरान मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क पहनने की जहमत दिखाई.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन