Ghansyam Sharma / Tue, Jun 22, 2021 / Post views : 180
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारियों के पांच ठिकानों पर इनकम टैक्स ने दबिश दी है. देवेंद्र नगर स्थित सृष्टि टीएमटी में भी रेड पड़ा है. जहां अंदर अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं. इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. व्यापारी से
बताया जा रहा है कि देवेंद्र नगर समेत 5 जगहों पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमार कार्रवाई की है. जिन व्यापारियों के ठिकाने पर छापा पड़ा है, उनमें सृष्टि टीएमटी व्यापारी भी शामिल है. करसन हैरिटेज स्थित ब्रांच में कार्रवाई चल रही है.

बता दें कि इनकम टैक्स के अधिकारियों को लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर टीएमटी व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा गया. कार्रवाई के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन