Ghansyam Sharma / Wed, Mar 30, 2022 / Post views : 177
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित वर्ष-2021) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय लिखित चयन परीक्षा दिनांक 27 मार्च को आयोजित की गई थी। जिसमें कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 130 छात्र-छात्राओं ने चयन परीक्षा में भाग लिया था। चयन परीक्षा का मूल्यांकन पश्चात् परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का प्राप्तांक कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। प्राप्तांक के संबंध में विद्यार्थी अथवा पालकों को दावा या आपत्ति होने पर 31 मार्च 2022 तक कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समय के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन