Sun, 25 Oct 2026
Breaking News
मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू |

: विधि का ज्ञान सभी लोगों के लिए है आवश्यक- जिला न्यायाधीश

Ghansyam Sharma / Sun, Oct 24, 2021 / Post views : 157

Share:

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा लीगल कैंप का हुआ आयोजन

कोंडागांव। कोण्डागांव जिला न्यायालय परिसर में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैंप में जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सोनी, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह भदोरिया, सीजेएम अनिल प्रभात मिंज, सीजीएम नारायणपुर अनिल कुमार बारा, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य आरके जैन सहित सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
मेगा लीगल कैंप को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सोनी ने कहा कि कानून का ज्ञान सभी के लिए आवश्यक है। कानून जाने से व्यक्ति को संविधान द्वारा प्राप्त शक्तियों का ज्ञान होता है। ऐसे लीगल कैंपों के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ती है। प्रत्येक गरीब व्यक्ति तक नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कराने के लिए विधिक सहायता प्राधिकरण द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को बढ़-चढ़कर इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए यह सुविधाएं उनका अधिकार हैं। उनके अधिकारों के लिए लोगों को सामने आकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन के साथ न्यायपालिका भी तत्पर हैं। इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क विधिक सलाह एवं ऐसे व्यक्ति जो स्वयं का केस लड़ने में सक्षम नहीं है उनके लिए नि:शुल्क अधिवक्ताओं की भी व्यवस्था की जाती है। इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति उठा सकते हैं। आवश्यकता है कि अधिकारों के हनन होने पर प्रत्येक व्यक्ति आगे आए एवं कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति सजग होकर पुलिस एवं कोर्ट की सहायता ले। महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए। महिलाएं सशक्त होंगी तभी यह समाज तीव्र गति से आगे बढ़ सकेगा।


इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि लोगों तक शासकीय योजनाओं एवं उसकी जानकारी तथा प्रगति को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 'मावा कोंडानार' ऐप तैयार किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से ग्रामीण भी अपने गांव में संचालित योजनाओं, निर्माणों एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों के संबंध में सीधे जानकारी ऐप के माध्यम से पा सकेंगे। प्रशासन तक हर किसी की पहुंच बनाने के लिए यह ऐप एक सेतु का काम करेगा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मेगा लीगल कैंप की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को प्रत्येक ग्राम में संचालित किया जाना चाहिए। जिससे प्रत्येक व्यक्ति को सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके एवं वह इसका लाभ उठा सके।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान द्वारा लोगों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस एवं प्रशासन सदैव लोगों के हितों की रक्षा हेतु खड़े हैं। लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की आवश्यकता है।
शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विभाग प्रमुखों द्वारा आए लोगों को जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मनरेगा, श्रमिक कल्याण योजना, मजदूरों के अधिकार, पेंशन योजनाओं, महिला संरक्षण, महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिलाओं के अधिकार, बैंकों से प्राप्त होने वाली ऋण योजनाओं, उद्यानिकी, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दिव्यांगों को ट्रायसिकल एवं कान मे सुनने वाली मशीन (श्रवण यंत्र) एवं अन्य उपकरण का वितरण, राजस्व विभाग की योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, मानव एवं बालकों की तस्करी से संरक्षण, आदिवासी विकास एवं उत्थान की योजनाओं आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
इस शिविर में बड़ी संख्या में गांवों के सरपंच, पंच, विभिन्न महिला समूहों की अध्यक्ष, ग्राम की महिलाएं एवं पुरुष तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement