Ghansyam Sharma / Fri, Oct 1, 2021 / Post views : 163
कोंडागांव। जशपुर के दिव्यांग केंद्र में पांच बच्चियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । इसी कड़ी में जिले के महिला मोर्चा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ ने उक्त घटना के विरोध और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगा पाने मे विफल प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार की दोपहर जय स्तंभ चौक में हाथो में तकतियां लिए, मुंह मे काली पट्टी लगाकर व मौन धारण कर धरना दिया । 
धरना प्रदर्शन की अगुवाई नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल ने की । इस दौरान इना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव, अंजु शुक्ला, संगीता चक्रधारी, बबिता मरकाम, रेखा साहू, मोहितेश्वरी पटेल, सोनामणि पोयाम, अनिता रवानी, ममता देवांगन, पुष्पा देवांगन व अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन