Ghansyam Sharma / Sun, Jul 18, 2021 / Post views : 167
कोरबा। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला सांपों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है. जिले में सांप से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती है. ऐसा ही कुछ बीती रात कोरबा जिले के नक्तिखार में देखने को मिला. नक्तिखार में रहने वाली कुमारी बाई के घर कुछ दिनों से एक साप लगातार निकल रहा था. साधारण सांप धमना प्रजाति का सोच कर उस ओर ध्यान नहीं दिया. फिर एक दिन 7 फीट लम्बा धमना घर वालों के लिए आफत बन गया. जब वो शिकार करने घर में पुनः घुस गया. उसको शिकार तो नहीं मिला बल्कि उल्टा बच्चे के लेगिस को निगल बैठा. जिसके कारण उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगीं और वो यहां वहां भागने लगा, उस कपड़े को न वो निगल पा रहा था न ही उगल पा रहा था, जिसके कारण वो परेशान हो गया था. ये देख डर से घर वाले बाहर आ गए.
घर में नवजात शिशु होने की वजह से पूरे घर में दहशत का माहौल निर्मित हो गया. फिर उन्होंने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी, जिसके तुरन्त बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और पाया की धमना सांप एक कपड़े को निगल गया हैं, जिसकी वजह से वो परेशान है. किसी तरह जितेंद्र सारथी बिना देरी किए रेस्क्यू करने में सफल हुए.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन