Sun, 25 Oct 2026
Breaking News
मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू |

: मक्का प्रसंस्करण प्लांट को राज्य शासन द्वारा मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Ghansyam Sharma / Tue, Mar 29, 2022 / Post views : 180

Share:

कोंडागांव पत्रिका लुक।

एनसीडीसी से ऋण के अतिरिक्त प्लांट में राज्य शासन, मण्डी बोर्ड भी लगाएंगे अंशपूंजी
मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित द्वारा कोण्डागांव के कोकोड़ी में निर्माणाधीन ईथेनॉल संयंत्र को छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा पत्र जारी कर मक्के से ईथेनॉल के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसके लिए परियोजना के अनुमानित लागत 131.90 करोड़ निर्धारित करते हुए परियोजना लागत का वित्तीय स्वरूप भी शासन द्वारा निर्धारित कर स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत् प्लांट निर्माण में आने वाली लागत को चार प्रकार के निवेश द्वारा वहन किया जायेगा। जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा बैंकों से ऋण द्वारा प्राप्त होगा। जिसमें एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम) द्वारा ऋण के रूप में निर्माण हेतु 72.54 करोड़ रूपये प्राप्त होंगे। जो कि कुल का 55 प्रतिशत लागत होगा। वहीं राज्य शासन द्वारा 32.97 करोड़, मण्डी बोर्ड द्वारा 19.78 करोड़ एवं सहकारी समिति के सदस्यों के 6.59 करोड़ रूपये अंशपूंजी के रूप में प्लांट में निवेश किये जायेंगे। जिसमें राज्य शासन का 25 प्रतिशत, मण्डी बोर्ड का 15 प्रतिशत एवं सदस्यों का हिस्सा 05 प्रतिशत होगा। इस संबंध में प्रसंस्करण यूनिट के प्रबंध संचालक केएल उईके ने बताया कि प्लांट को अब प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आगामी 01-02 माह में टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ईथेनॉल प्लांट का निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया जायेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत ई-केवायसी का सत्यापन अब 31 मई तक

कोंडागांव पत्रिका लुक।

 भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) अंतर्गत लाभान्वित हो रहे जिले के शत प्रतिशत किसानों का ई- के.वाई.सी. सत्यापन पूर्ण कराने की तिथि 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मई 2022 किया गया है। उक्त योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों का ई-के.वाई.सी. का सत्यापन पोर्टल, लोक सेवा केंद्र, बायोमेट्रिक, नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि कार्यालय में किया जा रहा है। अतः कृषि विभाग द्वारा अधिक से अधिक कृषक बंधुओं को उक्त योजना का लाभ उठाने हेतु ई-के.वाई.सी का सत्यापन कराने की अपील की गई है।

कैसे करायें सत्यापन
ई-केवायसी हेतु अपना मोबाईल नम्बर आधार से लिंक करायें। लिंक न होने की स्थिति में नजदीकी आधार लोकसेवा केन्द्र में जाकर अपडेट करायें। इसके पश्चात् मोबाईल से अथवा च्वाइस सेंटर में जाकर पीएम किसान पोर्टल से ई-केवायसी करायें। ई-केवायसी के पश्चात् जिनका आधार बैंक अकाउण्ट से लिंक नहीं वे अवश्य रूप से उसको बैंक अकाउण्ट से लिंक करायें। स्वयं के मोबाईल से ई-केवायसी हेतु गुगल में जाकर https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx  टाईप कर अपना आधार नम्बर एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर डालकर मोबाईल पर चार अंकों के प्राप्त  ओटीपी डालकर सबमीट कर केवायसी पूर्ण कर पुनः छः अंकों का मोबाईल पर मेसेज के माध्यम से आये ओटीपी को डालकर सबमीट फॉर ऑथराईजेशन में क्लीक कर ई-केवायसी पूर्ण कर सकते हैं।

1015 असाक्षर 61 केन्द्रों में देगें परीक्षा, जिले में 03 जिलास्तरीय एवं 16 ब्लॉकस्तरीय आब्जर्वर दल का हुआ गठन

कोंडागांव पत्रिका लुक।

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में पढ़ना-लिखना अभियान संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों के आकलन के लिए जिला स्तरीय महापरीक्षा अभियान 30 मार्च 2022 दिन बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए जिले के 1858 लोगों ने अपना पंजीयन किया है। जिसमंे से 1015 लोगों ने बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका के 24 पाठ पूर्ण किए है। इन असाक्षरों का आकलन 30 मार्च 2022 को 61 केन्द्रों में किया जाएगा। इस हेतु विकासखण्ड स्तर पर 16 आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। जिला स्तर पर तीन टीमें गठित की गई हैं। 30 मार्च 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक अपनी सुविधा अनुसार असाक्षर परीक्षा में शामिल हो सकते है। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03 घंटे का समय प्रदाय की जाएगा। इस परीक्षा में सफल असाक्षरों को एन0आई0ओ0एस के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा। इस परीक्षा में शत्प्रतिशत शामिल होने के लिए कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए है।  

लम्बे समय से अनुपस्थित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को उपस्थित होने अंतिम नोटिस जारी

कोंडागांव पत्रिका लुक।
कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शिवदुलारी पैंकरा 04 मई 2020 से अनाधिकृत रूप से अपने कार्य में अनुपस्थित थे। जिसके लिए कार्यालय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा छः बार पत्र के माध्यम से बिलासपुर के ग्राम चपोरा पोस्ट बिरगहनी निवासी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सूचित किया गया था। परंतु उनके द्वारा पत्राचार के बावजूद उपस्थिति नहीं दी गई। इसके उपरांत कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से अधिकारी को तत्काल कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया है। अन्यथा उनके विरूद्ध पद से पृथक करने हेतु शासन को अनुशंसा की जायेगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement