Ghansyam Sharma / Thu, Sep 30, 2021 / Post views : 161
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल एवम सदस्यगण पवन पटेल,दुखवा टेल अनुराग पटेल एवम हरि पटेल के कोंडागांव आगमन पर मरार पटेल समाज जिला इकाई कोंडागांव ने भव्य स्वागत किया स्थानीय रेस्ट हाउस पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दिवान के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कांग्रेसियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की कराई। 
बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल एवम सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हम लगातार सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं एवं स्थानीय सामाजिक जनों से मुलाकात कर उनकी बातें सुन रहे हैं साथ ही विभागीय बैठक लेकर उन समस्याओं का कैसे निराकरण निकाला जाए इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है किसान पुत्र मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने सब्जी फल फूल उत्पादक व छोटे किसानों के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से शाकम्भरी बोर्ड का गठन किया है शासन की योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही हमारा प्रयास है।

मरार समाज के प्रमुखजनों ने शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष अपनी बातें खुलकर रखी जिसे अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया साथ ही शाकम्भरी बोर्ड के गठन के लिए बस्तर संभाग की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है अपनी आवाज अपने समाज से होकर आए इसीलिए सभी समाज को आयोग बोर्ड निगम में समुचित जगह दिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन