Ghansyam Sharma / Thu, May 20, 2021 / Post views : 176
कोंडागांव। कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लाक अंतर्गत ग्राम अंरगुला में टीकाकरण जागरूकता के लिए पहुंची मितानिन के ऊपर गांव की महिलाओं द्वारा हमला करने का मामला सामने आया। थाना प्रभारी माकड़ी राजेंद्र मंडावी से मिली जानकारी के तहत अरंगुला गांव में कुछ दिनों पूर्व वैक्सीन का प्रथम डोज लग चुका था, जिसके बाद दिनांक 18 मई को मितानिन रीना नेताम 38 टीकाकरण से पूर्व जागरूकता के लिए गांव में पहुंच महिलाओं को टीका लगाने के लिए जागरूक करने लगी। उसी दौरान 65 वर्षीय महिला चमरीन बाई ने मितानिन के ऊपर हमला किया। मितानिन पर हमले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य अमला, थाना प्रभारी राजेंद्र मंडावी व तहसीलदार विजय मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाइश दी है, वहीं घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं किया है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन