Ghansyam Sharma / Mon, May 17, 2021 / Post views : 194
जांच के बाद महिला के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश के दौरान पलंग पर सोया मासूम आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। जांच के बाद महिला के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसी बाराडेरा मंदिरहसौद निवासी मनोज धीवर 33 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 09 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रार्थी की पत्नी यशोधा धीवर घरेलू विवाद पर अपने कमरे में दरवाजा खिड़की बंद करके आत्महत्या के नियत से अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा ली। तभी प्रार्थी को मिट्टी तेल की गंध आने पर खिड़की तोड़कर उसे जलते हालत में बाहर निकाल लिया। आत्महत्या की कोशिश के दौरान योशदा धीवर का बेटा निखिल धीवर 2 साल 6 माह बिस्तर पर सोया हुआ था जो आग की चपेट में आ गया व उसकी मौत हो गई। घटना की विवेचना के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ 17 मई को धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन