Ghansyam Sharma / Sun, Oct 10, 2021 / Post views : 175
कोंडागांव। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी जिला कोंडागांव ने रविवार को नियमित गतिविधि के अंतर्गत प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से ग्रामीणों व दुकानदारों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था के प्राचार्य राजकुमार रामटेके के मार्गदर्शन में प्लास्टिक उन्मूलन जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य ग्राम जैतपुरी मैं निवासरत ग्राम वासियों एवं दुकानदारों को को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश देना था। प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने दुकान व परिसर एवं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया । 
स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक का उपयोग ना करने एवं घर परिवार में प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने हेतु संकल्प लिया । कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ब्रजेश तिवारी ने स्वयंसेवकों को प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया गांव घर गली शहर को स्वच्छ रखने में प्लास्टिक एक बहुत बड़ा अवरोधक के रूप में सामने आया है उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को कपड़े के थैले का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया इस अवसर पर रैली के पश्चात शाला परिसर की साफ सफाई भी की गई जिसने स्वयं सेवकों ने श्रमदान की महत्ता प्रतिपादित करते हुए अपना योगदान दिया।

सराहनीय प्रयास पर सरकार भी
प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को जागरूकता लाने पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना सहरानीय कार्य किया हैं। क्या मात्र रैली निकाने से प्लास्टिक का उपयोग आम नागरिक करना बंद कर देगी। नहीं इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार को कड़े फैसले लेते हुए प्लास्टिक के कारखाने को ही बंद कराना होगा तब जाकर प्लास्टिक मुक्ति पाएंगी। नही तो जन जागरूकता अभियान फिर ओर फिर समय की बर्बादी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन