Ghansyam Sharma / Mon, Oct 25, 2021 / Post views : 148
कोंडागांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार द्वारा 100 करोड़ टीकाकरण के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले कोरोना वॉरियर्स को पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते उनका सम्मान किया । 
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है । इसी के साथ हमारा भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने अपने नागरिकों को कोरोना रोधी टीके की 100 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई है । 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना कभी भी आसान नहीं था लेकिन दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है । जो हम यह लक्ष्य हासिल कर सकें हैं ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि 100 करोड़ डोज का यह आंकड़ा पूरा करने में हमारे कोरोना वॉरियर्स का विशेष योगदान है । हम उनका दिल से सम्मान करते है ।
इस दौरान मनोज जैन , हेमकुंवर पटेल, दयाराम पटेल, वर्षा यादव, लक्ष्मी ध्रुव, कमलेश मोदी, मोहितेश्वरी पटेल, जितेंद्र सुराना, जैनेंद्र ठाकुर, कुलवंत सिंह चहल, प्रतोष त्रिपाठी, विक्की रवानी, शनिल भंसाली, नागेश देवांगन, विकास दुआ, प्रदीप नाग, विक्की पटेल एवं अन्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन