Ghansyam Sharma / Thu, Sep 30, 2021 / Post views : 155
कोंडागांव। जिला मुख्यालय कोंडागांव के विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाला संकुल केंद्र-पोलंग में "अंगना मा शिक्षा" माता उन्मुखीकरण, जोहार भेंटनी,कबाड़ से जुगाड़, लेखन,वाचन,गणितीय कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के शुरुआत में जोहार भेंटनी हेतु ग्राम पटेल,गायता,पुजारी एवं गांव के वरिष्ठजनों को आमंत्रित कर उनके चरण धुलाकर टीका लगाकर आशीर्वाद लिया गया।

उन्हें वस्त्र भेंट किया गया तत्पश्चात सभी मिलकर चिवड़ा का टीका लगाया गया और उपस्थित जनसमुदाय को चिवड़ा-गुड़ को प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।इसके पश्चात् उपस्थित माताओं-पालकों और ग्रामीण जनों द्वारा स्थानीय बोली के गीत पर सामूहिक नृत्य किया गया। अंगना म शिक्षा के तहत् इसमें निहित बातों और बिंदुओं को गतिविधि के माध्यम से बताया गया एवम् उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा कबाड़ से जुगाड़,लेखन,वाचन,गणितीय कौशल और मिट्टी से बने बर्तन का अवलोकन किया गया और प्रतिभाग किए सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम में माताओं के लिए रस्सा खीच, पिट्टुल,जलेबी दौड़,मटका फोड़,गुब्बारा फोड़ो जैसे मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया था एवम् प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरुण सेठिया विधायक प्रतिनिधि,कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर नेताम जनपद सदस्य, विशिष्ट अतिथियों में सुखराम पोयाम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,सरपंच ग्राम पंचायत पोलंग, सरपंच ग्राम पंचायत खंडाम, बंगाराम सोड़ी अध्यक्ष समाज प्रमुख जिला कोंडागांव,भुवेंद्र मांझी संकुल प्रभारी प्राचार्य, माधुरी सोम डीआरजी अंगना म शिक्षा, गौतम साहू संकुल समन्वयक, ओमप्रकाश पटेल(प्र. अध्यापक), मनीराम कोर्राम (प्र.अध्यापक) ,संकुल के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं, जनभागीदारी समिति के सदस्य, स्व सहायता समूह के सदस्य, बच्चे उनकी माताएं पालकगण सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन