Ghansyam Sharma / Sat, Jul 24, 2021 / Post views : 169
गरियाबंद। पुलिस को रौब दिखाते तो आपने अक्सर देखा होगा मगर सहानभूति दिखाते बहुत कम देखा होगा. पुलिस का ऐसा ही एक मानवीय चेहरा गरियाबंद में देखने को मिला है. फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक लावारिश बुजुर्ग का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया है. थाना प्रभारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कफ़न-दफन करने से पहले परिवारिक सदस्यों की तरह पहले शव की पूजा अर्चना की और फिर दफन के बाद हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी.
पुलिस की यह मानवीय कार्य इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग फिंगेश्वर पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि 21 जुलाई की दरमियानी रात तकरीबन 9 बजे गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को बोरिद गांव के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग अचेत अवस्था मे पड़ा मिला था. पुलिस अपने वाहन से उसे अस्पताल लेकर पहुचे जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्डम के बाद शव को मर्चुरी में रखवाकर दो दिन तक उसकी शिनाख्त की कोशिश की, मगर सफल नहीं हुए. अंत मे थाना प्रभारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन