Ghansyam Sharma / Sun, Jun 6, 2021 / Post views : 150
कोरिया। कलेक्टर एसएन राठौर का मंत्रालय में तबादला होने पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर लोगों ने देर रात को पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई. कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर इस तरह से खुशिया मनाने वाले लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.
शनिवार देर रात को सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर का मंत्रालय में तबादला करते हुए उनके स्थान पर श्याम धावड़े को नया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी. यह सूचना मिलते ही कुछ लोगों को इतनी खुशी हुई कि आनन-फानन में पटाखे जुगाड़कर घड़ी चौक में फोड़ने लग गए.
लंबे समय तक फोड़े गए पटाखों की रोशनी दूर तक दिखाई दे रही थी. इसके पहले भी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के तबादले पर शिक्षकों ने पटाखे फोड़े थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन