Ghansyam Sharma / Sun, Oct 24, 2021 / Post views : 149
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोण्डागांव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा सहायक शिक्षक L.B. संवर्ग की वेतन विसंगति एवं पूर्व शिक्षकीय सेवा की गणना कर क्रमोन्नत वेतन का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर चलाये जा रहे क्रमबद्ध अभियान, आंदोलन के अन्तर्गत विगत दिनों राज्यसभा सांसद एवं महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम को संघ ज्ञापन देकर लंबी चर्चा की थी। राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम मांग पत्र को संज्ञान में लेकर उक्त मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोण्डागांव फूलोदेवी नेताम जी को धन्यवाद ज्ञापित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन