Ghansyam Sharma / Fri, Jun 18, 2021 / Post views : 164
रायपुर। पोलावरम बांध मामले में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रायपुर से उच्चस्तरीय अधिकारियों की एक टीम कोंटा भेजी जाएगी. यह टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बनाई गई है. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम आज या कल रवाना हो सकती है. बांध कब तक तैयार होगा, इसकी समीक्षा की जाएगी. प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी.
कवासी लखमा ने बताया कि पोलावरम बांध आंध्रप्रदेश में बांध बन रहा है. पोलावरम बांध लगभग पूरा होने के कगार में है. हमारे छत्तीसगढ़ के कोंटा विधानसभा में लगभग 8 गांव के 13 पारा टोला मिलाकर डूबकर प्रभावित होने वाला है. इसीलिए हम पोलावरम के लिए लगातार सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़े है. हमने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे को चिट्टी लिखी है. साथ ही जल संसाधन के अधिकारियों से फोन पर चर्चा भी की है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम भेजी भी जाएगी. अधिकारियों की टीम प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा करेगी और उनके लिए जितना अच्छा हो सके उस लाभ का देने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही उन्हें नुकसान का मुआवजा भी दिया जाएगा.
आरएसएस की झूठ बोलने वाली भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कार्यकाल में अगर उस समय छत्तीसगढ़ सरकार हमारा सहयोग करती तो अभी जो परेशानी पोलावरम के लोगों को आ रही है. शायद उस परेशानी से ग्रामीण बच जाते.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन