Ghansyam Sharma / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 197
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
धनोरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान उच्च माध्यमिक शाला तुर्की में पदस्थ शिक्षक हिमांशु मेश्राम से 7 जनवरी 2025 को हुई थी। आरोपी ने उसे फोन कर धनोरा बुलाया और प्रेम व शादी का झांसा देकर अपने किराये के मकान में ले गया। वहां पीड़िता के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
बाद में शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने थाना धनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशकाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी हिमांशु मेश्राम (उम्र 28 वर्ष), निवासी बसंतपुर, जिला राजनांदगांव, को 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में धनोरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन