Ghansyam Sharma / Sat, Jun 12, 2021 / Post views : 191
तखतपुर। बिलासपुर पुलिस ने खपरी स्थित गोडाउन में छापेमारी कर एक गोडाउन से करीब एक करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है. मामले में पकड़ा गया आरोपी कोविड एमरजेंसी सेवा लिखी हुई कार का इस्तेमाल गांजा तस्करी के लिए किया करता था. पुलिस आरोपी के संपर्कों की तलाशी में जुटी हुई है.
एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस कड़ी में मुखबिर से खपरी स्थित गोडाउन में भारी मात्रा में गांजा रखने की जानकारी मिली. इस पर एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा और एसडीओपी रश्मित चावला के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की. गोदाम में अलग-अलग बोरियों में भरे करीब 10 क्विंटल गांजा जब्त किया है.
पुलिस ने मौके से आरोपी हरीश साहू को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ओडिशा के रास्ते सब्जी से भरी गाड़ियों में गांजा की तस्करी कर जिले के आसपास सप्लाई करता था. बहरहाल, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्विफ्ट कार भी जब्त किया है, जिसमें कोविड इमरजेंसी सेवा लिखा हुआ है. आरोपी इसी कार के जरिए तस्करी किया करता था.
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गोडाउन में भारी मात्रा में गांजा डंप किया गया है. इस पर वहां छापा मारकर करीब 10 क्विंटल का गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
वहीं एडिशनल एसपी रोहित झा ने बताया कि गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा से गांजा ला कर यहां डंप करता उसके बाद इसकी सप्लाई करता था. आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन