Ghansyam Sharma / Sat, May 22, 2021 / Post views : 154
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष और विधायक डॉ. रेणु जोगी का नोयडा स्थित मेदांता अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है. चार घंटे चली सर्जरी में उनके आंत से 6.5सेमी का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया है.फिलहाल वे पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में विश्राम कर रही हैं.
डॉ. रेणु जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी ने ट्वीट कर ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि मेदांता अस्पताल के डॉ. आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपी पद्धति से आंत से 605 सेमी का ट्यूमर निकाला है. उन्होंने डॉ. जोगी के पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में होने की जानकारी देते हुए लोगों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन