Ghansyam Sharma / Thu, Jul 15, 2021 / Post views : 156
रायपुर। राजधानी में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गांधी उद्यान गार्डन में घुस गई. जिससे गार्डन की दीवार टूट गई और कार के परखच्चे उड़ गए. इस कार में दो युवक और दो युवती सवार थे. जिनके घायल होने की जानकारी है, लेकिन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. घटना सिविल लाइन थाना इलाके का है.
गार्डन में रहती है लोगों की भीड़
दरअसल शंकर नगर स्थित गांधी उद्यान गार्डन में सुबह-सुबह काफी भीड़ रहती है. सेहतमंद रहने के लिए लोग बड़ी संख्या में योग और एक्सरसाइज करने के लिए पहुंचते हैं. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त भी गार्डन में भीड़ थी. लेकिन गनीमत रही कि गार्डन में मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है. एक बड़ी घटना होने से टल गई.
महाराष्ट्र पासिंग की है कार
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पासिंग की कार एमएच 03 एएम 7064 काफी तेज रफ्तार में थी. ड्राइवर ने स्टेरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे लगे गार्डन से टकरा गई. हादसे में गार्डन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है. कार के सामने के हिस्से की भी परखच्चे उड़ गए हैं. हादसे में युवक-युवती घायल हो गए हैं, लेकिन खतरे से बाहर है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या देखा ?
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 7 बजे की घटना है. हमने देखा कि तेज रफ्तार कार गांधी उद्यान से टकरा गई. कार में 4 लोग सवार थे. उनकी हालत अभी स्वस्थ बताई जा रही है. गार्डन में टहल रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि अभी इस मामले में पुलिस से कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन