Ghansyam Sharma / Tue, Jun 29, 2021 / Post views : 155
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मोहन मरकाम ने आज दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस खुशी में प्रदेश अध्यक्ष ने रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 7:45 बजे श्रमदान किया. वे दूधाधारी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया. इसके अलावा राजीव भवन में आयोजित वरिष्ठ कांग्रेसियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे. राजीव भवन में एनएसयूआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि उनके कार्यकाल में संगठन में मजबूती आई है. पूरे 10 नगरी निकाय में उन्हीं को जीत मिली. ऐसा पहली बार हुआ, आने वाले समय में भी उन्हीं की सरकार सत्ता में आएगी. संगठन को मजबूत करने पर और जोर दिया जाएगा.
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मोहन मरकाम को पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी सौंपी थी. वहीं मोहन मरकाम के कार्यकाल के दो साल पूर्ण होने पर कांग्रेस पूरे छत्तीसगढ़ में आज कार्यक्रम करेगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन