Ghansyam Sharma / Fri, Oct 22, 2021 / Post views : 146
कोंडागांव/पखांजुर । स्टूडेंट पावर ऑफ यूनिटी पखांजुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पखांजुर में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए तीन सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम पखांजुर को ज्ञापन सौंपा। स्टूडेंट पावर ऑफ यूनिटी ने बताया कि पखांजुर में फ़ायर ब्रिगेड वाहन नही है जिसके चलते कहि आगजनी होने पर आग पर नियंत्रण पाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। 
फ़ायर ब्रिगेड वाहन नही होने से आगजनी के दौरान घरों व दुकानों एवं अन्य स्थानों में लोगों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़त हैं। वही पखाँजुर कार्यालय में आरटीओ (लायसेंस) लिंक कार्यालय स्थापित करना एवं परलकोट में 95 % बंग भाषी है एवं उनकी लगातार उठ रही मांग की बंग भाषा को स्कूलो में अनिवार्यत रूप से लागू किया जाए । इन मुद्दों को लेकर 20 अक्टूबर 2021 को स्टूडेंट पावर ऑफ यूनिटी ने 3 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एसडीएम पखांजुर के ज्ञापन सौंपा हैं। 
आपको बता दें कि पूर्व में भी उक्त माँग का ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया था । पर मांग पूरी नहीं होने चलते आज पुनः एसडीएम ज्ञापन सौंपा गया हैं। स्टूडेंट पावर आफ़ यूनिटी पखांजुर ने बताया कि उपरोक्त समस्त मांगो को आगामी 20 दिवस के भीतर मांग को संज्ञान में लेते हुए पूरा नहीं किया जाता है तो स्टूडेंट पावर आफ़ यूनिटी पखांजुर के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिमेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के दौरन संस्थान के संस्थापक विश्वजीत देवनाथ, संरक्षक धीरज बाड़ई, प्रदेश प्रभारी साहेब राय, महासचिव जय मण्डल, बेठिया अध्यक्ष सागर देवनाथ, धनंजय बर्मन, बापी सरकार, रोहित मण्डल, शंकर जयधर ,समीर सरकार, तनुज कीर्तनीया, विप्लव देवनाथ, पवित्र मजूमदार, अजय हालदार साथ कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन