Ghansyam Sharma / Sat, Jul 25, 2026 / Post views : 7
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में युवाओं एवं छात्राओं की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा आतिशबाजी कर खुशी जताई।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं और छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से लगातार संघर्ष किया। उन्होंने इस घटनाक्रम को युवाओं के संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया। नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विद्यार्थी हितैषी बनाने की आवश्यकता है तथा कांग्रेस भविष्य में भी छात्रों और युवाओं के अधिकारों तथा उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री जेपी यादव, जिला महामंत्री बाबा खान, प्रदेश सचिव शकूर खान, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, राजेंद्र देवांगन, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा, शंभू मरकाम, भुप्पी ध्रुव, प्रीति भदौरिया, वर्षा यादव, लेखनी प्रधान, रंजिता अग्रवाल, अंजू जोशी, अनीता पोयाम, ललिता नेताम, प्रतीक्षा सुरजाल, जनरल सिंह, हितेश ढीमर, गीतेश बघेल, रविंद्र दीवान, रितेश गोयल, बब्बू दहिया, किशोर ध्रुव सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन