Ghansyam Sharma / Wed, Jul 22, 2026 / Post views : 12
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोटेराजपुर में एक आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटेराजपुर निवासी फूलों बाई और उनकी बुजुर्ग मां सनबती नेताम घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और सनबती नेताम पर हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची फूलों बाई पर भी कुत्ते ने हमला कर उनके हाथ की उंगली काट दी।
हमले में सनबती नेताम की आंख, नाक, होंठ और उंगली पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि फूलों बाई की उंगली में गहरा घाव हुआ है। दोनों को पहले फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घायल महिलाओं ने बताया कि इसी आवारा कुत्ते ने बुधवार को गांव के अन्य तीन लोगों, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, को भी काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आवारा कुत्ते को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन