Ghansyam Sharma / Tue, Jul 14, 2026 / Post views : 4
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित वाहनों, बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
कार्रवाई के दौरान कुल 33 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 20,300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन